Samagra Manoswasthya Nidhi

  • Home
  • Samagra Manoswasthya Nidhi
Samagra Manoswasthya Nidhi
Samagra Manoswasthya Nidhiसमग्र मनोस्वास्थ्य निधि

Making Mental Health Support Accessible to Every Individual and Family

Confidential counselling, timely guidance, awareness and access to professional support across different stages of life.

Professional and confidential mental-health counselling for children, young adults, adults, couples, parents and senior citizens.

हर व्यक्ति और परिवार तक मानसिक स्वास्थ्य सहायता पहुँचाने की पहल

जीवन के विभिन्न चरणों में गोपनीय काउंसलिंग, समय पर मार्गदर्शन, जागरूकता और पेशेवर सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास।

बच्चों, युवाओं, वयस्कों, दम्पतियों, अभिभावकों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेशेवर एवं गोपनीय मानसिक स्वास्थ्य काउंसलिंग।

ConfidentialCompassionateProfessionalAccessible
गोपनीयसंवेदनशीलविशेषज्ञ सहायताआसानी से उपलब्ध
About the Initiativeपहल के बारे में

Mental Health Matters

मन का स्वास्थ्य भी महत्वपूर्ण है

Mental-health concerns may not always be visible, but they can affect how we think, feel, communicate and live. Samagra Manoswasthya Nidhi is an initiative of Vidya Grace Foundation that connects individuals and families with trained counsellors, appropriate guidance and timely support - without judgement or stigma.

मानसिक और भावनात्मक परेशानियाँ हमेशा दिखाई नहीं देतीं, लेकिन वे हमारे विचारों, भावनाओं, व्यवहार, रिश्तों और दैनिक जीवन को प्रभावित कर सकती हैं। विद्या ग्रेस फाउंडेशन की समग्र मनोस्वास्थ्य निधि व्यक्तियों और परिवारों को बिना किसी झिझक या आलोचना के प्रशिक्षित काउंसलर्स, उचित मार्गदर्शन और समय पर सहायता से जोड़ने की एक पहल है।

When Counselling Can Helpकाउंसलिंग कब सहायक हो सकती है

You Do Not Have to Wait for a Crisis

सहायता के लिए संकट का इंतजार जरूरी नहीं

Consider speaking with a counsellor if you or someone in your family is experiencing:

यदि आप या आपके परिवार का कोई सदस्य इन परिस्थितियों से गुजर रहा है, तो काउंसलर से बात करना सहायक हो सकता है:

  • Persistent stress, anxiety or overthinking
  • Low mood, loneliness or lack of motivation
  • Academic pressure or examination anxiety
  • Parenting or behavioural concerns
  • Relationship or marital difficulties
  • लगातार तनाव, चिंता या अत्यधिक सोच-विचार
  • उदासी, अकेलापन या उत्साह की कमी
  • पढ़ाई का दबाव या परीक्षा की चिंता
  • पेरेंटिंग या व्यवहार से जुड़ी चुनौतियाँ
  • रिश्तों या वैवाहिक जीवन की परेशानियाँ
  • Work pressure or burnout
  • Grief, loss or major life changes
  • Emotional challenges during later years
  • Difficulty managing emotions or communication
  • काम का दबाव या बर्नआउट
  • किसी अपने को खोने का दुख या जीवन में बड़ा बदलाव
  • वरिष्ठावस्था से जुड़ी भावनात्मक चुनौतियाँ
  • भावनाओं या संवाद को संभालने में कठिनाई
Sometimes, the first step is simply having someone listen.
कई बार पहला कदम केवल अपनी बात किसी से कहना होता है।
Audienceकिसके लिए

Support Across Life Stages

जीवन के हर चरण में सहयोग

Children and Adolescents

Academic pressure, confidence, behaviour, bullying, screen dependency and emotional concerns.

बच्चे और किशोर

पढ़ाई का दबाव, आत्मविश्वास, व्यवहार, बुलिंग, स्क्रीन पर निर्भरता और भावनात्मक परेशानियाँ।

Young Adults

Career uncertainty, relationships, identity, loneliness and anxiety.

युवा

करियर, रिश्तों, पहचान, अकेलेपन और चिंता से जुड़ी चुनौतियाँ।

Adults and Professionals

Work stress, burnout, emotional well-being and life transitions.

वयस्क और प्रोफेशनल्स

काम का तनाव, बर्नआउट, भावनात्मक स्वास्थ्य और जीवन में बदलाव।

Parents, Couples and Families

Parenting, communication, relationships and family concerns.

अभिभावक, दम्पति और परिवार

पेरेंटिंग, संवाद, रिश्तों और परिवार से जुड़ी परेशानियाँ।

Senior Citizens

Loneliness, grief, changing family dynamics and emotional well-being.

वरिष्ठ नागरिक

अकेलापन, शोक, बदलते पारिवारिक संबंध और भावनात्मक स्वास्थ्य।

Servicesसेवाएँ

Our Support Framework

हमारी सहायता व्यवस्था

Individual Counselling

Confidential one-to-one support based on individual needs.

व्यक्तिगत काउंसलिंग

व्यक्ति की आवश्यकता के अनुसार गोपनीय वन-टू-वन सहायता।

Online Counselling

Counselling through telephone or secure video sessions.

ऑनलाइन काउंसलिंग

टेलीफोन या सुरक्षित वीडियो सेशन के माध्यम से काउंसलिंग।

In-Person Support

Counselling camps and appointments at identified community locations.

इन-पर्सन सहायता

निर्धारित सामुदायिक स्थानों पर काउंसलिंग शिविर और अपॉइंटमेंट।

Helpline Support

Initial emotional support, guidance and connection with an appropriate professional.

हेल्पलाइन सहायता

प्रारंभिक भावनात्मक सहयोग, मार्गदर्शन और उचित प्रोफेशनल से संपर्क।

Awareness Programmes

Sessions on mental health, parenting, stress, emotional well-being and healthy relationships.

जागरूकता कार्यक्रम

मानसिक स्वास्थ्य, पेरेंटिंग, तनाव, भावनात्मक स्वास्थ्य और स्वस्थ रिश्तों पर कार्यक्रम।

Specialist Referrals

Connection with psychologists, psychiatrists or other professionals when specialised care is required.

विशेषज्ञ रेफरल

आवश्यकता होने पर साइकोलॉजिस्ट, साइकायट्रिस्ट या अन्य विशेषज्ञ से संपर्क।

Featured Campaign

Upcoming: In-Person Counselling Camp in Bengaluru

Vidya Grace Foundation is organising a confidential in-person counselling camp for children, young adults, adults, parents, couples and senior citizens.

विशेष अभियान

शीघ्र आयोजित: बेंगलुरु इन-पर्सन काउंसलिंग शिविर

विद्या ग्रेस फाउंडेशन बच्चों, युवाओं, वयस्कों, अभिभावकों, दम्पतियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक गोपनीय इन-पर्सन काउंसलिंग शिविर आयोजित कर रहा है।

DatesदिनांकTo be updatedशीघ्र अपडेट किया जाएगा
Venueस्थानTo be updated, Bengaluruशीघ्र अपडेट किया जाएगा, बेंगलुरु
TimingsसमयTo be updatedशीघ्र अपडेट किया जाएगा
Capacityक्षमताLimited to 20 registrations per dayप्रत्येक दिन अधिकतम 20 रजिस्ट्रेशन
Formatप्रारूपPrivate one-to-one counsellingव्यक्तिगत एवं गोपनीय वन-टू-वन काउंसलिंग
Languagesउपलब्ध भाषाएँTo be updatedशीघ्र अपडेट की जाएँगी

Prior registration is mandatory. Appointments will be confirmed according to counsellor availability and the nature of support required.

पूर्व रजिस्ट्रेशन आवश्यक है। काउंसलर की उपलब्धता और सहायता की आवश्यकता के अनुसार अपॉइंटमेंट कन्फर्म किया जाएगा।

Request a Counselling Appointmentकाउंसलिंग अपॉइंटमेंट के लिए अनुरोध भेजें
Processप्रक्रिया

A Simple and Respectful Journey

सरल और सम्मानपूर्ण प्रक्रिया

1

Register

Complete the counselling request form.

रजिस्टर करें

काउंसलिंग अनुरोध फॉर्म भरें।

2

Connect

Our coordinator will contact you privately.

हम आपसे संपर्क करेंगे

हमारा कोऑर्डिनेटर आपसे व्यक्तिगत रूप से संपर्क करेगा।

3

Counsellor Allocation

You will be connected with an appropriate counsellor.

काउंसलर का चयन

आपकी आवश्यकता के अनुसार उचित काउंसलर से जोड़ा जाएगा।

4

Attend the Session

Speak in a safe, private and non-judgemental environment.

सेशन में भाग लें

सुरक्षित, निजी और बिना किसी आलोचना के अपनी बात साझा करें।

5

Next-Step Guidance

Follow-up counselling or specialist referral may be recommended where required.

आगे का मार्गदर्शन

आवश्यकता होने पर फॉलो-अप काउंसलिंग या विशेषज्ञ रेफरल दिया जाएगा।

Trust and Safetyविश्वास और सुरक्षा

Your Privacy Matters

आपकी गोपनीयता हमारे लिए महत्वपूर्ण है

Counselling conversations and personal information will be treated with care and confidentiality. Information may be shared only where required for immediate safety, protection from serious harm or compliance with applicable law. Parents or guardians will be involved appropriately when counselling minors.

काउंसलिंग के दौरान साझा की गई जानकारी और बातचीत को संवेदनशीलता एवं गोपनीयता के साथ रखा जाएगा। केवल तत्काल सुरक्षा, गंभीर हानि से बचाव या लागू कानून का पालन करने की आवश्यकता होने पर सीमित जानकारी साझा की जा सकती है। बच्चों की काउंसलिंग में आवश्यकतानुसार माता-पिता या अभिभावक को शामिल किया जाएगा।

Important:महत्वपूर्ण: Counselling is not a substitute for emergency medical or psychiatric care.काउंसलिंग आपातकालीन चिकित्सा या मनोरोग उपचार का विकल्प नहीं है।
Programme Leadershipकार्यक्रम नेतृत्व

Leading the Samagra Manoswasthya Initiative

समग्र मनोस्वास्थ्य पहल का नेतृत्व

Shweta Papriwal

Shweta Papriwal | Programme Lead - Samagra Manoswasthya Nidhi

Shweta Papriwal holds a background in Counselling Psychology from Tata Institute of Social Sciences (TISS) and is a Certified Leadership Coach and Corporate Trainer.

She is the author of Beyond the Words: The Inner Language of Leadership, a book centred on self-awareness, emotional intelligence, communication and the human dimensions of leadership.

She has over 20 years of corporate and leadership experience and works across counselling, emotional well-being, human behaviour and leadership development.

Shweta is leading the development of the Foundation professional counsellor network and its online and in-person mental-health interventions.

श्वेता पापरीवाल | प्रोग्राम लीड - समग्र मनोस्वास्थ्य निधि

श्वेता पापरीवाल ने टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज़ (TISS) से काउंसलिंग साइकोलॉजी की पढ़ाई की है। वे एक सर्टिफाइड लीडरशिप कोच और कॉरपोरेट ट्रेनर हैं।

वे Beyond the Words: The Inner Language of Leadership की लेखिका हैं। यह पुस्तक सेल्फ-अवेयरनेस, इमोशनल इंटेलिजेंस, कम्युनिकेशन और लीडरशिप के मानवीय पहलुओं पर केंद्रित है।

उनके पास कॉरपोरेट और लीडरशिप के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे काउंसलिंग, इमोशनल वेल-बीइंग, मानवीय व्यवहार और लीडरशिप डेवलपमेंट के क्षेत्रों में काम करती हैं।

श्वेता फाउंडेशन के प्रोफेशनल काउंसलर नेटवर्क के विकास के साथ-साथ ऑनलाइन और इन-पर्सन मेंटल हेल्थ कार्यक्रमों का नेतृत्व कर रही हैं।

Need Immediate Help?

This initiative is not an emergency service.

If urgent medical or psychiatric assistance is needed, please contact the nearest hospital or call the national emergency number 112. For 24×7 Government of India tele-mental-health support, contact Tele-MANAS at 14416 or 1800-89-14416.

Official sources: Emergency Response Support System – Ministry of Home Affairs; National Mental Health Programme and Tele-MANAS – Ministry of Health and Family Welfare.

क्या तत्काल सहायता की आवश्यकता है?

यह पहल आपातकालीन सेवा नहीं है।

यदि तत्काल चिकित्सा या मनोचिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता है, तो कृपया निकटतम अस्पताल से संपर्क करें या राष्ट्रीय आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल करें। भारत सरकार की 24×7 टेली-मानसिक स्वास्थ्य सहायता के लिए टेली-मानस (Tele-MANAS) 14416 या 1800-89-14416 पर संपर्क करें।

आधिकारिक स्रोत: आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली – गृह मंत्रालय; राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम और टेली-मानस – स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय।

Taking the First Step Is a Sign of Strength

पहला कदम उठाना आपकी शक्ति है

You do not have to manage everything alone. Reach out for confidential and professional support.

आपको हर परेशानी अकेले संभालने की आवश्यकता नहीं है। गोपनीय और पेशेवर सहायता के लिए हमसे संपर्क करें।